Skip to main content

जैन मुनि तरुण सागर का निधन, जानें कैसे 14 साल की उम्र में पवन कुमार बन गए थे संत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 08:39 AM IST
जैन मुनि तरुण सागर
जैन मुनि तरुण सागर
जैन मुनि तरुण सागर का शनिवार तड़के निधन हो गया है। वह 51 साल के थे। 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके कारण वह बहुत कमजोर हो गए थे। सेहत में सुधार ना होने की वजह से उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। उनका असली नाम पवन कुमार जैन था। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गुहजी गांव में उनका जन्म 26 जून 1967 को हुआ था। उनकी माता का नाम शांतिबाई जैन और पिता का नाम प्रताप चंद्र जैन था। कहा जाता है कि उन्होंने 14 साल की उम्र में 8 मार्च 1981 को घर छोड़ दिया था। उनकी शिक्षा दीक्षा छत्तीससगढ़ में हुई।
अपने क्रांतिकारी प्रवचनों की वजह से तरुण सागर को क्रांतिकारी संत का तमगा मिला हुआ था। उन्हें मध्यप्रदेश शासन ने 6 फरवरी 2002 को और गुजरात सरकार ने 2 मार्च 2003 को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया था। जैन मुनि ने कड़वे प्रवचन नाम से एक बुक सीरिज शुरू की थी। जिसके लिए वह काफी चर्चित रहते थे। उन्होंने कहा था कि यदि कोई शख्स तुम्हारी वजह से दुखी होता है तो समझ लो यह तुम्हरे लिए सबसे बड़ा पाप है। ऐसे काम कोर जिससे लोग तुम्हारे जाने के बाद दुखी होकर आंसू बहाएं, तभी तुम्हें पुण्य मिलेगा।

जैन मुनि बिना वस्त्रों के घूमा करते थे। वह सांसारिकता के बीच रहकर भी लोगों को अध्यात्म के दर्शन कराते थे। रोजमर्रा के जीवन में आने वाले घुमावदार पड़ावों और उनकी चुनौतियों से जूझने के बेहद आसान तरीके जो उनके पास था उन्हें लोगों को मुहैया करवाता थे। उनके शब्दों और वाणी में एक आग थी। इस आग की वैचारिक अभिव्यक्ति का दायरा उन्हें जैन समाज के दायरे से बाहर निकालकर उनकी दुनिया को व्यापक बना देता था।

आज दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे पर स्थित तरुणसागरम तीर्थ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यात्रा सुबह 7 बजे राधेपुरी दिल्ली से प्रारंभ होकर 28 किलोमीटर दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी।

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...
GB रोड में बड़ी कंपनी की महिला स्टाफ से कराते थे देह व्यापार क बड़ी कंपनी में काम करने वाली महिला से दिल्ली के रेड लाइट एरिया (जीबी रोड) में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. एक ग्राहक की ओर से मदद मिलने के बाद महिला को देह व्यापार के चंगुल से छुड़ाया गया है. महिला का कहना है कि रोज 15 से 20 आदमी उसका रेप करते थे. (फाइल फोटो)   27 साल की महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. वह कोलकाता में एक बड़ी कंपनी में काम कर रही थी. लेकिन और बेहतर नौकरी के नाम पर उसे एक आदमी दिल्ली लेकर आया और फिर उसे जबरन जीबी रोड में भेज दिया गया. (प्रतीकात्मक फोटो) असल में महिला को एक शख्स ने जीबी रोड में बेच दिया था. इसके बाद महिला से कोठा नंबर 68 में जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा. एक दिन एक बंगाली शख्स ग्राहक के रूप में महिला से मिला. महिला से उससे मदद मांगी और ग्राहक इसके लिए तैयार हो गया.  (प्रतीकात्मक फोटो) महिला ने ग्राहक को अपने भाई का नंबर दिया. इसके बाद ग्राहक ने फोन करके बहन के बारे में उसके भाई को बताया. भाई दिल्ली आया और ग्राहक बनकर उसी कोठे पर पहुंचा. (प्रतीक...