अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन

जॉन मैकेन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।
पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान मैकेन को ब्रेन कैंसर की बीमारी की जानकारी मिली थी।
साल 2008 के दौरान राष्ट्रपति चुनाव में मैकेन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे। उनके निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं सिनेटर जॉन मैकेन के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। मैकेन को अमेरिकी राष्ट्रपति का घोर आलोचक माना जाता था।

Comments
Post a Comment