Skip to main content

Posts

यूपीए सरकार के दौरान डूबे हुए कर्ज का सही आंकड़ा छुपाया गया- मोदी ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली  Updated Sun, 02 Sep 2018 05:54 AM IST         शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनपीए के मुद्दे पर तत्कालीन यूपीए सरकार पर जोरदार हमला बोला। गैर-निष्पादित संपत्ति या डूबा हुआ कर्ज (एनपीए) के मुद्दे पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन यूपीए सरकार पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2008 के बाद 6 साल में 52 लाख करोड़ बैंक कर्ज दिया गया। जबकि (डूबे हुए) कर्ज का सही आंकड़ा छुपाया गया और झूठ बोला गया। देश को बोला गया, सिर्फ दो लाख करोड़ वापस नही आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो बैंकों से कहा गया कि सही और वास्तविक आंकड़ा देश के सामने रखें जो 9 लाख करोड़ रुपये था।  कांग्रेस के नामदारों के फोन पर दिए जाते थे लोन- मोदी  एनपीए को लेकर यूपीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले बैंक का पैसा एक ही परिवार के लिए रिजर्व रखा जाता था। 60 साल में 18 लाख करोड़ और 2008 के बाद 6 साल में...
पुरुषों और महिलाओं के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष हो : विधि आयोग राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 01 Sep 2018 05:30 AM IST         marriage विधि आयोग ने केंद्र को सौंपे परामर्श पत्र में कहा है कि पुरुषों और महिलाओं के लिए शादी की न्यूनतम उम्र एक समान 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, कहा कि लिव-इन रिलेशन और अवैध संबंधों से जन्मे बच्चों को भी माता-पिता की अर्जित संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।      न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता वाले विधि आयोग ने कहा कि महिलाओं के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 और पुरुषों के लिए 21 वर्ष रखने की जरूरत नहीं है। आयोग ने कहा कि जब 18 वर्ष के युवक को अपने देश की सरकार चुनने के लिए परिपक्व माना जा सकता है तो यह भी माना जाना चाहिए कि वह अपना पत्नी चुनने के लिए भी समझदार है। पति की उम्र पत्नी से अधिक होना घिसी पिटी अवधारणा है। न्यूनतम उम्र का अलग-अलग होने का कानूनी आधार नहीं है। अगर असमानता को सही मायने में हटाना है तो सहमति की आयु समान होनी चाहिए।  आयोग ने कहा कि लंबे स...
विवादों में बिहार का एक और आश्रय गृह, मालकिन मनीषा दयाल रातों रात कैसे बनी स्टार, जानिए पूरी कहानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Updated Mon, 13 Aug 2018 01:35 PM IST         manisha-dayal कभी सियासी भूचाल तो कभी आश्रयगृहों में रह रहीं बच्चियों के साथ ज्यादतियों को लेकर इनदिनों बिहार सुर्खियों में हैं। ताजा मामला  पटना आसरा गृह में दो लड़कियों की मौत का है। लड़कियों की मौत के बाद संस्था के संचालक चिन्तन और संचालिका मनीषा दयाल को गिरफ्तार तो कर लिया गया है। लेकिन महज कुछ सालों में मनीषा कैसे बुलंदियों तक पहुंची उनका यह सफर भी काफी रोचक रहा है। फिलहाल, मनीषा दयाल की बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक (जेडयू), पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम (आरजेडी ) और आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के साथ तस्वीर वायरल हो रही है।  मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में बचे भूचाल के बाद बच्चियों की आश्रय गृह में मौत ने एकबार फिर इन अनाथ आश्रमों में रहने वाली बच्चियों की स्थिति को लेकर संदेह की सूई घूम रही है। माना ये भी जा रहा है कि मनीषा की राजनीत...
बिहार: फिर चर्चा में आया पटना का शेल्टर होम, एक महिला की मौत, दो लापता भाषा, पटना  Updated Sat, 01 Sep 2018 05:04 AM IST         मानसिक रूप से अशक्त महिलाओं के लिए यहां स्थित एक आश्रय गृह की एक महिला की शुक्रवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गुरुवार को वहां से दो महिलाएं लापता हो गई थीं। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने बताया, 'आसरा गृह में रहने वाली अनामिका (27) को गुरुवार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उसके शरीर में खून की कमी थी। शुक्रवार शाम आठ बजे उसकी मौत हो गई।'  वहीं, राजीव नगर पुलिस थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया, 'दो महिलाएं जिनकी उम्र 30 से कम है, गुरुवार को लापता हो गईं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले आश्रय गृह ने कुछ घंटे महिलाओं की तलाश की।' उन्होंने कहा, 'हम आश्रय गृह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि दोनों महिलाएं कब बाहर निकलीं।' राजीव नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित आसरा गृह अगस्त मही...
अमेरिका की एकतरफा मांगों को नहीं मानेगा पाकिस्तान : इमरान खान भाषा, इस्लामाबाद  Updated Sat, 01 Sep 2018 03:42 AM IST         इमरान खान (फाइल फोटो) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार ट्रंप प्रशासन की एकतरफा मांगों को नहीं मानेगी। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की पाकिस्तान यात्रा से पहले मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।   ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास में पत्रकारों के एक समूह से बात करते हुए खान ने पारस्परिक सम्मान के आधार पर अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की उनकी प्रशासन की नीति को दोहराया। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ आने वाली पांच सितंबर को इस्लामाबाद पहुंचेंगे।
जैन मुनि तरुण सागर का निधन, जानें कैसे 14 साल की उम्र में पवन कुमार बन गए थे संत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 01 Sep 2018 08:39 AM IST         जैन मुनि तरुण सागर जैन मुनि तरुण सागर का शनिवार तड़के निधन हो गया है। वह 51 साल के थे। 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके कारण वह बहुत कमजोर हो गए थे। सेहत में सुधार ना होने की वजह से उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। उनका असली नाम पवन कुमार जैन था। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गुहजी गांव में उनका जन्म 26 जून 1967 को हुआ था। उनकी माता का नाम शांतिबाई जैन और पिता का नाम प्रताप चंद्र जैन था। कहा जाता है कि उन्होंने 14 साल की उम्र में 8 मार्च 1981 को घर छोड़ दिया था। उनकी शिक्षा दीक्षा छत्तीससगढ़ में हुई। अपने क्रांतिकारी प्रवचनों की वजह से  तरुण सागर  को क्रांतिकारी संत का तमगा मिला हुआ था। उन्हें मध्यप्रदेश शासन ने 6 फरवरी 2002 को और गुजरात सरकार ने 2 मार्च 2003 को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया था। जैन मुनि ने कड़वे प्रवचन नाम से एक बुक सीरिज शुरू की थी। जिसके लिए...
आरबीआई ने जारी किया 100 रुपये का नया नोट, बाजार में आया आरबीआई ने अपने स्टाफ को सौ रुपये का नया नोट बांटा है। स्टेट बैंक की  मुख्य शाखा में भी नए नोट की करेंसी भेजी गई है मगर वहां इसे स्टाफ में नहीं बांटा गया। आम लोगों के हाथों में ये नया नोट अगले सप्ताह में मंगलवार या बुधवार तक आ जाएगा। इस नए नोट के आने के बाद भी 100 के पुराने नोट चलते रहेंगे। आरबीआई सूत्रों ने बताया कि बुधवार को पहले यहां कार्यरत स्टाफ को 100 के नए नोटों की गड्डी बांटी गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को एसबीआई मुख्य शाखा में नोट भेजे गए। सूत्रों ने बताया कि नोटों को एसबीआई मुख्य शाखा से अन्य बैंकों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चेस्ट करेंसी से किस शाखा में कितने रुपये भेजे जाने हैं, इसकी सूची तैयार कर ली गई है। ऐसा है नया नोट करीब 800 करोड़ रुपये की नई करेंसी आई है। नोट के पिछले हिस्से पर यूनेस्को की विश्व स्मारक सूची में शामिल गुजरात के पाटण स्थित रानी की बावड़ी दिखाई देगी। हल्के जामुनी रंग वाले नए नोट में दो दर्जन से अधिक सिक्योरिटी फीचर हैं।