Skip to main content

सिर्फ 20 सेकंड थे, नहीं तो क्रैश हो जाता राहुल का विमान, सनसनीखेज खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 07:02 AM IST
Revealing report, Just 20 seconds, otherwise the plane of Rahul Gandhi would have crashed
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट एक निजी टीवी चैनल के हाथ लगी है। रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। दरअसल दिल्ली से कर्नाटक के हुबली जा रहे विमान के हवा में हिचकोले खाने और इमरजेंसी लैंडिंग कराने के मामले की डीजीसीए ने जांच रिपोर्ट दे दी है। 
एक टीवी चैनल ने दावा किया है कि बीते 26 अप्रैल को नई दिल्ली से हुबली जाते समय राहुल गांधी के चार्टर्ड विमान में जो तकनीकी खराबी आई थी, उसके बारे में डीजीसीए ने आंतरिक जांच की थी और उस जांच की रिपोर्ट चैनल के हाथ लगी है। 

चैनल ने डीजीसीए की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि तकनीकी खराबी पर पायलट काबू नहीं पाते तो अगले 20 सेकंड में गंभीर परिणाम सामने आ सकता था, यहां तक की राहुल का विमान क्रैश भी हो सकता था। रिपोर्ट इशारा करती है कि इस तरह की खराबी के पीछे मानवीय चूक हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक उस दिन राहुल गांधी का चार्टर्ड विमान अचानक एक तरफ झुकने लगा था और उसके इंजन से आवाज आ रही थी। विमान ऑटो पायलट मोड पर चल रहा था। बता दें कि इस घटना के बाद राहुल गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

कांग्रेस की तरफ से घटना को लेकर किसी साजिश की शिकायत की गई थी और एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कांग्रेस ने डीजीसीए से मांग की थी कि वह मामले को गंभीरता से लेकर जांच करे। कांग्रेस की मांग के बाद डीजीसीए ने आंतरिक जांच बैठाई थी। कांग्रेस ने जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की थी। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी के इसी वर्ष मई में हुए कर्नाटक चुनाव से पहले चुनाव प्रचार के दौरान चार्टर्ड विमान में खराबी आई थी, हुबली में उतारे गए विमान के बाद राहुल के करीबी कौशल विद्यार्थी ने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक नीलमणि एन राजू को पत्र लिखा था।

बाद में हुबली धारवाड़ की पुलिस उपायुक्त रेणुका सुकुमार ने इस पत्र के मिलने की पुष्टि की थी और कहा था कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।  

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...
GB रोड में बड़ी कंपनी की महिला स्टाफ से कराते थे देह व्यापार क बड़ी कंपनी में काम करने वाली महिला से दिल्ली के रेड लाइट एरिया (जीबी रोड) में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. एक ग्राहक की ओर से मदद मिलने के बाद महिला को देह व्यापार के चंगुल से छुड़ाया गया है. महिला का कहना है कि रोज 15 से 20 आदमी उसका रेप करते थे. (फाइल फोटो)   27 साल की महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. वह कोलकाता में एक बड़ी कंपनी में काम कर रही थी. लेकिन और बेहतर नौकरी के नाम पर उसे एक आदमी दिल्ली लेकर आया और फिर उसे जबरन जीबी रोड में भेज दिया गया. (प्रतीकात्मक फोटो) असल में महिला को एक शख्स ने जीबी रोड में बेच दिया था. इसके बाद महिला से कोठा नंबर 68 में जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा. एक दिन एक बंगाली शख्स ग्राहक के रूप में महिला से मिला. महिला से उससे मदद मांगी और ग्राहक इसके लिए तैयार हो गया.  (प्रतीकात्मक फोटो) महिला ने ग्राहक को अपने भाई का नंबर दिया. इसके बाद ग्राहक ने फोन करके बहन के बारे में उसके भाई को बताया. भाई दिल्ली आया और ग्राहक बनकर उसी कोठे पर पहुंचा. (प्रतीक...