केरल के बाद अब कर्नाटक में बाढ़ का कहर, 8 की मौत, 3500 बचाए गए
केरल के बाद अब कर्नाटक में बाढ़ और बारिश कहर बरपा रही है.
सबसे बुरा हाल कोडागू जिले का है. यहां सोमवार को एक बार फिर भारी बारिश हुई. इससे कई इलाकों में पानी भर गया और कई जगह भूस्खलन की भी खबर है. बताया जा रहा है कि बाढ़ से यहां अब तक 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3500 लोगों को सेना, नौसेना और अन्य राज्य की केंद्रीय एजेंसियों ने बचाया है.
केरल बाढ़ का कहर झेल रहा है. करीब 370 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि 7,24,649 लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है. सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5,645 राहत शिविर बनाए गए हैं. दुनिया भर से लोग पैसे, कपड़े, खाने-पीने का सामान भेज रहे हैं. लेकिन केरल को असल में जरूरत प्लंबर, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन की है.


Comments
Post a Comment