Skip to main content

पाकिस्तान विवादः पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- शहीदों के परिजनों से माफी मांगे सिद्धू

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने और पाक सेना प्रमुख के साथ गले मिलने के विवाद से पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पीछा छूटता नजर नहीं आ रहा है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब उनके कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने सिद्धू के कदम को गलत करार दिया है.
पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने सिद्धू के कदम को गलत बताते हुए उनसे शहीदों के परिजनों से माफी मांगने की सलाह दी है. इससे पहले इसी मसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को कठघरे में खड़ा किया था. उन्होंने सिद्धू के पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिलने को गलत बताया था.
उन्होंने कहा था कि जहां तक पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने की बात है, तो वो इसके पक्ष में नहीं हैं. सिद्धू ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख के प्रति स्नेह दिखाकर गलत किया है. कैप्टन अमरिंदर ने कहा था कि सिद्धू को यह बात समझना चाहिए कि पाकिस्तानी गोलीबारी में हर रोज हमारे जवान शहीद हो रहे हैं.
कैप्टन ने आगे कहा था, 'मेरे अपने रेजिमेंट ने एक मेजर और दो जवान पिछले महीने खोए और हर रोज कोई न कोई जवान गोलियों का शिकार हो रहा है. ऐसे में दोष किसका है? जो गोली चला रहा है उसका या फिर पाकिस्तानी सेना प्रमुख का, जो गोली चलाने का ऑर्डर देते हैं.'
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि जहां तक सिद्धू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात है, तो वो वहां व्यक्तिगत तौर पर गए थे और पंजाब सरकार से इसका कोई लेना-देना नहीं. पीओके के राष्ट्रपति के साथ बैठने पर अमरिंदर ने कहा था कि शायद नवजोत सिंह सिद्धू यह पता नहीं होगा कि वो (पीओके के राष्ट्रपति) कौन हैं?
सिद्धू पर देशद्रोह का केस दर्ज
इस मामले को लेकर सिद्धू के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के कानपुर में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है. मामले में आरोप लगाया गया है कि दुश्मन देश के सेना प्रमुख से गले मिलना देशद्रोह है.
कानपुर के एमएम-7 कोर्ट में मामला दर्ज कराते हुए एडवोकेट प्रियांशु सक्सेना ने कहा कि सिद्धू का दुश्मन देश जाकर वहां के सेना प्रमुख से गले मिलना देशद्रोह की श्रेणी में आता है. लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. इस पर कोर्ट ने अर्ज़ी को मंजूर करते हुए वादी के बयान के लिए 27 अगस्त की तारीख मुकर्रर कर दी.
इमरान ने सिद्धू को बताया शांतिदूत
वहीं, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का खुलकर बचाव किया है. मंगलवार को उन्होंने सिद्धू को शांति का दूत बताते हुए उनकी आलोचना करने वालों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सिद्धू के पाकिस्तान आने पर उनकी आलोचना करने वाले शांति के पक्ष में नही हैं. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए.
इमरान खान ने पाकिस्तान आने पर सिद्धू का शुक्रिया भी अदा किया. इमरान खान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को वार्ता के लिए आना चाहिए और कश्मीर समेत सभी विवादित मुद्दों को सुलझाना चाहिए. इस क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन और उन्नति का सबसे अच्छा रास्ता बातचीत के जरिए मतभेदों को हल करना और व्यापार शुरू करना है.

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
रेलवे अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा- सूत्र एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Sat, 01 Sep 2018 05:45 AM IST         बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) रेलवे 508 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड कॉरिडोर पर अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा। सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति में रेलवे निर्धारित समय तक सिर्फ 50 किलोमीटर सेक्शन का रूट शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि बुलेट ट्रेन परियोजना को लागू करने वाली एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) का कहना है कि भारत के आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022 की समय सीमा को पूरा करना मुश्किल है। ऐसे में एक छोटे से हिस्से गुजरात में सूरत से बिल्लीमोरा तक के रूट को चालू किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यह परियोजना पूर्ण रूप 2023 में पूरी होने का अनुमान है। परियोजना में देरी का कारण न सिर्फ भूमि अधिग्रहण बल्कि अन्य प्रक्रिया व विस्तृत योजना भी है जिनपर अभी काम किया जा रहा है। वडोदरा स्टेशन पर बनेगा...
Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...