Skip to main content

बाल गृहों पर रिपोर्ट बेहद डरावनी, पर हम असहाय हैं : सुप्रीम कोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 12:37 AM IST
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
शेल्टर होम में रह रहे बच्चों की स्थिति पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्थिति भयावह है। शीर्ष अदालत ने कहा कि लेकिन इस मामले में हम असहाय हैं, क्योंकि यदि अथॉरिटी को कोई निर्देश देते हैं, तो उसे ‘न्यायिक सक्रियता’ करार दे दिया जाता है।
न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने एनसीपीसीआर की सोशल ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2874 चिल्ड्रन होम में से महज 54 की स्थिति ठीक है। जिन 185 शेल्टर होम का ऑडिट किया गया है, उनमें से केवल 19 के पास बच्चों का रिकॉर्ड है।

पीठ ने कहा, ‘भले ही अथॉरिटी अपना काम न करे और जवाबदेही एक-दूसरे पर टालती रहे, लेकिन यदि अदालत उस में दखल देती है तो उसे न्यायिक सक्रियता करार दे दिया जाता है। हम क्या करें। हम लाचार हैं।’ अमाइकस क्यूरी अपर्णा भट्ट ने कहा कि शीर्ष अदालत का निर्देश न्यायिक सक्रियता नहीं है, क्योंकि शेल्टर होम में रहने वाले बच्चों का हित महत्वपूर्ण है। 

पीठ ने कहा कि यदि अथॉरिटी ने सही तरीके से अपना काम किया होता, तो मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में लड़कियों के साथ बलात्कार नहीं होता। पीठ ने कहा कि एनसीपीसीआर की रिपोर्ट से साफ है कि किसी को परवाह नहीं है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के उस सुझाव को ठुकरा दिया कि शेल्टर होम की निगरानी के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कमेटी होनी चाहिए।केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि मौजूदा तंत्र पर्याप्त है। ऐसे में किसी और कमेटी की जरूरत नहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
रेलवे अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा- सूत्र एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Sat, 01 Sep 2018 05:45 AM IST         बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) रेलवे 508 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड कॉरिडोर पर अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा। सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति में रेलवे निर्धारित समय तक सिर्फ 50 किलोमीटर सेक्शन का रूट शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि बुलेट ट्रेन परियोजना को लागू करने वाली एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) का कहना है कि भारत के आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022 की समय सीमा को पूरा करना मुश्किल है। ऐसे में एक छोटे से हिस्से गुजरात में सूरत से बिल्लीमोरा तक के रूट को चालू किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यह परियोजना पूर्ण रूप 2023 में पूरी होने का अनुमान है। परियोजना में देरी का कारण न सिर्फ भूमि अधिग्रहण बल्कि अन्य प्रक्रिया व विस्तृत योजना भी है जिनपर अभी काम किया जा रहा है। वडोदरा स्टेशन पर बनेगा...
Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...