Skip to main content

गूगल से नाराज हैं ट्रंप, पूछा- इडियट लिखते ही क्यों खुलती है मेरी फोटो

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 08:56 AM IST
Donald Trump ask Google Why does my photo open when writing Idiot
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों गूगल से नाराज हैं। उनकी शिकायत है कि गूगल उनकी छवि खराब कर रहा है। जिसके चलते वो दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। ट्रंप का कहना है कि जब से वो राष्ट्रपति बने हैं मीडिया उनके खिलाफ खबरें चला रहा है। ऐसे में गूगल उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें सर्च करने में अहम भूमिका निभा रहा है। अमेरिकी मीडिया सीएनएन वैसे ही ट्रंप के निशाने पर है तो अब गूगल पर भी उनकी नाराजगी जाहिर होने लगी है। 
अमेरिकी वेबसाइट यूएसए टुडे के मुताबिक अगर गूगल पर इडियट ढूंढते हैं तो सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सामने आती है। इसके चलते पहले से ही काफी बवाल हो चुका है। अपने टि्वटर पोस्ट में मंगलवार को ट्रंप ने लिखा, ‘‘ट्रंप लिखने पर गूगल सर्च रिजल्ट में सिर्फ मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें दिखती हैं। यह फेक न्यू मीडिया है। दूसरे शब्दों में कंपनी मेरे और अन्य लोगों के खिलाफ हेराफेरी कर रही है, जिसमें अधिकांश खबरें नकारात्मक हैं। इनमें नकली सीएनएन सबसे अहम है। रिपब्लिकन/ कंजरवेटिव और निष्पक्ष मीडिया सब खत्म हो चुके हैं। ये सब अवैध हैं? 

दूसरे ट्वीट में ट्रंप ने कहा कि 96% से भी अधिक ट्रंप न्यूज के सर्च रिजल्ट में राष्ट्रीय वामपंथी मीडिया का हाथ है, जो काफी खतरनाक है। गूगल और अन्य कंपनियां कंजरवेटिव की आवाज दबा रहे हैं और खबरों को छिपा रहे हैं। यह अच्छी बात है। ये लोग उन चीजों को नियंत्रित कर रहे हैं, जिन्हें हम देख भी सकते हैं और नहीं भी। यह काफी गंभीर बात है, जिस पर गौर किया जाएगा। 

याद दिला दें कि इससे पहले जुलाई 2018 में मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर गूगल के खिलाफ पांच अरब डॉलर का जुर्माना लगने पर ट्रंप जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा था कि गूगल अमेरिका की महान कंपनी है। हालांकि, अब गूगल पर ही निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि इडियट लिखते ही उनकी तस्वीर क्यों आती है? 

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
रेलवे अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा- सूत्र एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Sat, 01 Sep 2018 05:45 AM IST         बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) रेलवे 508 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड कॉरिडोर पर अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा। सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति में रेलवे निर्धारित समय तक सिर्फ 50 किलोमीटर सेक्शन का रूट शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि बुलेट ट्रेन परियोजना को लागू करने वाली एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) का कहना है कि भारत के आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022 की समय सीमा को पूरा करना मुश्किल है। ऐसे में एक छोटे से हिस्से गुजरात में सूरत से बिल्लीमोरा तक के रूट को चालू किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यह परियोजना पूर्ण रूप 2023 में पूरी होने का अनुमान है। परियोजना में देरी का कारण न सिर्फ भूमि अधिग्रहण बल्कि अन्य प्रक्रिया व विस्तृत योजना भी है जिनपर अभी काम किया जा रहा है। वडोदरा स्टेशन पर बनेगा...
Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...