Skip to main content

चारा घोटाला मामले में लालू आज सीबीआई अदालत में करेंगे आत्मसमर्पण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Thu, 30 Aug 2018 04:11 AM IST
लालू यादव
लालू यादव
चारा घोटाला मामले में अभियुक्त राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए बुधवार को ही रांची पहुंच गये थे। वह आज अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।
झारखंड उच्च न्यायालय ने 24 अगस्त को लालू प्रसाद यादव को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिये थे। न्यायालय ने लालू को आत्मसमर्पण करने के लिए 30 अगस्त तक की मोहलत दी थी।

इससे पूर्व उच्च न्यायालय ने पिछली सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाले के देवघर कोषागार समेत सभी तीन मामलों में स्वास्थ्य कारणों से दी गयी अंतरिम जमानत की अवधि को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने कहा था कि आवश्यक होने पर अब लालू का यहां रिम्स अस्पताल में इलाज होगा। न्यायालय ने लालू को सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिये थे।

लालू की ओर से न्यायालय में पेश सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इलाज के लिए लालू की अंतरिम जमानत तीन माह और बढ़ाने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया था कि लालू की किडनी में संक्रमण, फिस्टूला, हृदय एवं अन्य समस्याओं के चलते उनका सम्यक इलाज अभी भी एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट, मुंबई में आवश्यक है। लेकिन उनकी इस दलील का सीबीआई के अधिवक्ता राजीव सिन्हा ने विरोध किया था जिसके बाद न्यायालय ने लालू की अंतरिम जमानत की अवधि आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

इससे पूर्व लालू यादव को 20 अगस्त की सुनवाई में 27 अगस्त तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गयी थी। लालू के अधिवक्ताओं ने अनुरोध किया था कि अंतरिम जमानत की इस अवधि को कम से कम 30 अगस्त तक बढ़ा दिया जाये जिससे अभियुक्त का सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण कराया जा सके।

न्यायालय ने लालू के अधिवक्ताओं के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उनकी जमानत की अवधि 30 अगस्त तक इस शर्त के साथ बढ़ा दी कि हर हाल में वह 30 अगस्त तक सीबीआई की रांची के विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
रेलवे अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा- सूत्र एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Sat, 01 Sep 2018 05:45 AM IST         बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) रेलवे 508 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड कॉरिडोर पर अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा। सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति में रेलवे निर्धारित समय तक सिर्फ 50 किलोमीटर सेक्शन का रूट शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि बुलेट ट्रेन परियोजना को लागू करने वाली एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) का कहना है कि भारत के आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022 की समय सीमा को पूरा करना मुश्किल है। ऐसे में एक छोटे से हिस्से गुजरात में सूरत से बिल्लीमोरा तक के रूट को चालू किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यह परियोजना पूर्ण रूप 2023 में पूरी होने का अनुमान है। परियोजना में देरी का कारण न सिर्फ भूमि अधिग्रहण बल्कि अन्य प्रक्रिया व विस्तृत योजना भी है जिनपर अभी काम किया जा रहा है। वडोदरा स्टेशन पर बनेगा...
Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...