Skip to main content

बर्थडे स्पेशलः '...जिस दिन ध्यानचंद को 'भारत रत्न' से नवाजा जाएगा, उस दिन पूरा देश झूम उठेगा'

सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
मेजर ध्यानचंद
मेजर ध्यानचंद - फोटो : Sportskeeda.com
दद्दा ध्यानचंद के मंझले बेटे पूर्व ओलंपियन अशोक कुमार सिंह खुद अपने जमाने में भारतीय टीम 'हॉकी कलाकार' के रूप में ख्यात रहे। सही मायनों में दद्दा की हॉकी विरासत के सही वारिस अशोक कुमार ही हैं। दद्दा को भारत रत्न दिलाने के लिए परिवार में हर मंच पर सबसे ज्यादा जोरशोर से अशोक कुमार ने ही आवाज बुलंद की।
इस मुहिम में पूर्व हॉकी ओलंपियनों और अन्य खेलों के खिलाडियों को अशोक कुमार ने ही जोड़ा। दद्दा का जन्मदिन 29 अगस्त खेल दिवस भी अशोक कुमार के प्रयासों से बन पाया। दद्दा का जन्म 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद की पावन धरती पर हुआ। दद्दा आज जिंदा होते तो 113 बरस के होते। दद्दा ध्यानचंद की हॉकी की कलाकारी पर भारत ही ही दुनिया नाज करती है।  

ध्यानचंद के मंझले बेटे अशोक कुमार ने मंगलवार को  'अमर उजाला' से कहा, 'हमें इस बात की खुशी है कि दद्दा ध्यानचंद के जन्मदिन को देश खेल दिवस के रूप मनाता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू और नरसिम्हा राव से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ध्यानचंद की हॉकी की जादूगरी के मुरीद रहे हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू ने जब ध्यानचंद से मिले और उनके सीने पर ओलंपिक हॉकी के सुनहरे तमगे देखे तो उन्होंने उनसे हल्के फुल्के अंदाज में कहा था कि वे कुछ तमगे मुझे दे दें। 1995 में दद्दा की ध्यानचंद स्टेडियम में मूर्ति लगाने के मौके पर नरसिम्हा केवल और केवल उनकी हॉकी के किस्से कहते रहे थे। इससे भी खुशी की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले तीन बरस से 'मन की बात कार्यक्रम' में  ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त का जिक्र खेल दिवस के रूप में करने के साथ उनके हॉकी के कारनामों का जिक्र कर बराबर कर रहे हैं। इससे देश में हर हॉकी प्रेमी को खेल दिवस की परिभाषा और महत्व का पता चल चुका है। बस देश को मलाल यही है कि देश के महान सपूत हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को अब तक सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न’ से नहीं नवाजा गया है। जिस दिन ध्यानचंद को 'भारत रत्न' से नवाजा जाएगा, उस दिन पूरा देश झूम उठेगा।'  

1975 में भारत की क्वालालंपुर में हॉकी विश्व कप की खिताबी जीत के हीरो रहे अशोक कुमार कहते हैं, 'भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम जकार्ता में एशियाई खेलों में बेहतरीन लय और ताल से खेल रही हैं। खासतौर पर हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय पुरुष हॉकी टीम जैसी कलात्मक अैर आक्रामक हॉकी खेल रही है उससे मुझे उसके एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक बरकरार रखने का पूरा यकीन है। एशियाई खेलों का यही स्वर्ण पदक दद्दा ध्यानचंद की जयंती पर उनको भारतीय टीम का सबसे बड़ा तोहफा होगा। मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम निरंतर बड़े अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में इसी लय और ताल के साथ खेलना जारी रख ध्यानचंद की देश को हॉकी में गौरव दिलाने की परंपरा को जारी रखेगी। रानी रामपाल की अगुवाई भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी मौजूदा एशियाई खेलों में जिस शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई है उससे साफ है कि वे भी भी इस बार पिछली बार के कांसे के रंग को सुनहरे तमगे में तब्दील करने का दम रखती है।' 

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...
GB रोड में बड़ी कंपनी की महिला स्टाफ से कराते थे देह व्यापार क बड़ी कंपनी में काम करने वाली महिला से दिल्ली के रेड लाइट एरिया (जीबी रोड) में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. एक ग्राहक की ओर से मदद मिलने के बाद महिला को देह व्यापार के चंगुल से छुड़ाया गया है. महिला का कहना है कि रोज 15 से 20 आदमी उसका रेप करते थे. (फाइल फोटो)   27 साल की महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. वह कोलकाता में एक बड़ी कंपनी में काम कर रही थी. लेकिन और बेहतर नौकरी के नाम पर उसे एक आदमी दिल्ली लेकर आया और फिर उसे जबरन जीबी रोड में भेज दिया गया. (प्रतीकात्मक फोटो) असल में महिला को एक शख्स ने जीबी रोड में बेच दिया था. इसके बाद महिला से कोठा नंबर 68 में जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा. एक दिन एक बंगाली शख्स ग्राहक के रूप में महिला से मिला. महिला से उससे मदद मांगी और ग्राहक इसके लिए तैयार हो गया.  (प्रतीकात्मक फोटो) महिला ने ग्राहक को अपने भाई का नंबर दिया. इसके बाद ग्राहक ने फोन करके बहन के बारे में उसके भाई को बताया. भाई दिल्ली आया और ग्राहक बनकर उसी कोठे पर पहुंचा. (प्रतीक...