Skip to main content

जर्मनी से राहुल का पीएम पर कटाक्ष, नोटबंदी और जीएसटी है भीड़ हिंसा का असली कारण

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत में भीड़ द्वारा लोगों की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटनाएं बेरोजगारी और सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा नोटबंदी एवं जीएसटी को ‘खराब तरीके से लागू’ किये जाने से छोटे कारोबारों के ‘चौपट’ हो जाने की वजह से उपजे ‘गुस्से’ के कारण हो रही हैं। जर्मनी के हैम्बर्ग में अपने संबोधन में गांधी ने आईएसआईएस के बनने का जिक्र करते हुए आगाह किया या कि अगर विकास की प्रक्रिया से लोगों को बाहर रखा गया तो इसी तरह के हालात देश में पैदा हो सकते हैं। 
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को बाहर रखना 21वीं सदी में बेहद खतरनाक है। अगर 21वीं सदी में आप लोगों को नजरिया नहीं देते हैं तो कोई और देगा।’’उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर विकास प्रक्रिया से आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों को बाहर रखने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘और हमारी विकास प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोगों को बाहर रखने का वही असली खतरा है।’’ 

उन्होंने कहा कि दुनिया में जो बदलाव हो रहे हैं उसके लिये लोगों को कुछ निश्चित सुरक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने भारत की मौजूदा सरकार पर उनसे ये सुरक्षा छीनने और नोटबंदी और जीएसटी के जरिये अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया जिससे लोगों में गुस्सा पैदा हो रहा है और भीड़ हत्या की घटनाएं हो रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वे (भाजपा सरकार) महसूस करते हैं कि आदिवासी, गरीब किसानों, निचली जाति के लोगों और अल्पंसख्यकों को अमीरों के समान लाभ नहीं मिलना चाहिये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यही एकमात्र नुकसान उन्होंने नहीं किया है। उससे कहीं अधिक कुछ खतरनाक बातें हैं।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था का विमुद्रीकरण किया और सभी छोटे और मझोले कारोबार के लिये नकदी के प्रवाह को तबाह कर दिया जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए। गांधी ने कहा, ‘‘उन्होंने खराब अवधारणा वाली जीएसटी थोप दी, जिसने जीवन को और जटिल बना दिया। उन्होंने कहा, ‘‘छोटे कारोबार में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग गांव लौटने पर मजबूर हुए और ये तीन काम जो सरकार ने किये हैं उसने भारत में आक्रोश पैदा किया है।’’ 

गांधी ने कहा, ‘‘और आपको वही समाचार पत्रों में पढ़ने को मिलता है। जब आप भीड़ के लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने की बात सुनते हैं, जब आप भारत में दलितों पर हमले के बारे में सुनते हैं और जब आप भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले के बारे में सुनते हैं तो उसकी वजह यही है।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संसद में जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया था तो उनकी ही पार्टी के कुछ सदस्यों को यह पसंद नहीं आया था। गांधी ने यह भी कहा कि भारत में नौकरी की बड़ी समस्या है, लेकिन प्रधानमंत्री इसे नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘समस्या का समाधान करने के लिये आपको उसे स्वीकार करना होगा।’’ 
गांधी ने भारत और पिछले 70 वर्षों में उसकी प्रगति के बारे में भी बोला।

जब मैंने मोदी को गले लगाया तो मेरी ही पार्टी के कुछ सदस्यों को यह पसंद नहीं आया : राहुल

संसद में पिछले महीने मोदी सरकार पर तीखे हमले करने के बाद प्रधानमंत्री को गले लगाने के वाकये का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब संसद में मैंने प्रधनमंत्री मोदी को गले लगाया तो मेरी पार्टी के भीतर कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया।’’ गांधी ने अपने दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों के बारे में भी बोला।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने श्रीलंका में अपने पिता के हत्यारे को मृत पड़ा देखा तो मुझे अच्छा नहीं लगा। मैंने उसके रोते हुए बच्चों में खुद को देखा।’’  लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) प्रमुख वी प्रभाकरण राजीव गांधी की हत्या के लिये जिम्मेदार था। उसे श्रीलंकाई सैनिकों ने 2009 में मार गिराया था।

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...
GB रोड में बड़ी कंपनी की महिला स्टाफ से कराते थे देह व्यापार क बड़ी कंपनी में काम करने वाली महिला से दिल्ली के रेड लाइट एरिया (जीबी रोड) में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. एक ग्राहक की ओर से मदद मिलने के बाद महिला को देह व्यापार के चंगुल से छुड़ाया गया है. महिला का कहना है कि रोज 15 से 20 आदमी उसका रेप करते थे. (फाइल फोटो)   27 साल की महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. वह कोलकाता में एक बड़ी कंपनी में काम कर रही थी. लेकिन और बेहतर नौकरी के नाम पर उसे एक आदमी दिल्ली लेकर आया और फिर उसे जबरन जीबी रोड में भेज दिया गया. (प्रतीकात्मक फोटो) असल में महिला को एक शख्स ने जीबी रोड में बेच दिया था. इसके बाद महिला से कोठा नंबर 68 में जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा. एक दिन एक बंगाली शख्स ग्राहक के रूप में महिला से मिला. महिला से उससे मदद मांगी और ग्राहक इसके लिए तैयार हो गया.  (प्रतीकात्मक फोटो) महिला ने ग्राहक को अपने भाई का नंबर दिया. इसके बाद ग्राहक ने फोन करके बहन के बारे में उसके भाई को बताया. भाई दिल्ली आया और ग्राहक बनकर उसी कोठे पर पहुंचा. (प्रतीक...