Skip to main content

JNU ने भी बदला नाम, अब वाजपेयी के नाम पर होगा मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देशभर में कई संगठन और संस्थाएं उनके नाम पर अपने संस्थाओं के नाम रखकर अपने-अपने स्तर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इन्हीं में नया नाम शामिल हो गया दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का जिसने अपने सबसे नए इंस्टीट्यूट का नाम वाजपेयी के नाम पर रखने का फैसला लिया है.
गुरुवार को जेएनयू की 275वीं कार्यकारी समिति की बैठक में लिए गए फैसलों में सबसे अहम फैसला था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योशिप का नाम बदलने का. जेएनयू में 2019-20 के सत्र से मैनेजमेंट स्कूल शुरू होने वाला है.
जेएनयू की 275वीं कार्यकारी समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योशिप का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंतरप्रेन्योशिप रखने का प्रस्ताव पेश किया गया जिसे मंजूरी मिल गई.
इसके अलावा बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि सभी रेगुलर स्टाफ के लिए उपस्थिति अनिवार्य होगी. साथ ही बैठक में यह भी फैसला लिया कि मानव संसाधन मंत्रालय (एचआरडी) की नई फंडिंग स्कीम के तहत 'हायर एजुकेशन फंडिंग एजेंसी' से फंडिंग के लिए अप्लाई किया जाएगा.
इससे पहले वाजपेयी के निधन के बाद छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार कई संस्थाओं और जगह के नाम वाजपेयी के नाम पर रखने का ऐलान कर चुकी है.
छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नया रायपुर का नाम अब 'अटल नगर' कर दिया गया तो अभी तक बिलासपुर यूनिवर्सिटी के नाम से जानी जाने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी अब 'अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी' के नाम से जानी जाएगी.
इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह के गृह नगर स्थित राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का नया नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज' कर दिया गया. इसके अलावा बीजेपी ने राज्य की लगभग 10 हजार ग्राम पंचायतों में अटल चौक के निर्माण का फैसला लिया है.

Comments

Popular posts from this blog

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
रेलवे अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा- सूत्र एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Sat, 01 Sep 2018 05:45 AM IST         बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) रेलवे 508 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड कॉरिडोर पर अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने की समय सीमा पूरी नहीं कर सकेगा। सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति में रेलवे निर्धारित समय तक सिर्फ 50 किलोमीटर सेक्शन का रूट शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि बुलेट ट्रेन परियोजना को लागू करने वाली एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) का कहना है कि भारत के आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022 की समय सीमा को पूरा करना मुश्किल है। ऐसे में एक छोटे से हिस्से गुजरात में सूरत से बिल्लीमोरा तक के रूट को चालू किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यह परियोजना पूर्ण रूप 2023 में पूरी होने का अनुमान है। परियोजना में देरी का कारण न सिर्फ भूमि अधिग्रहण बल्कि अन्य प्रक्रिया व विस्तृत योजना भी है जिनपर अभी काम किया जा रहा है। वडोदरा स्टेशन पर बनेगा...
Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...