Skip to main content

पाकिस्तान अब फाइनेंशियल एक्शन टॉस्क फोर्स के रडार पर, डाला जा सकता है काली सूची में










फ्रांस में अक्टूबर माह में होनी है एफएटीएफ की बैठक

  • पाकिस्तान ने भारत को फ्रांस के समर्थन का जताया अंदेशा
  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के क्षेत्रीय सब-ग्रुप एशिया-पैसेफिक ग्रुप (APG) ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है. मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को रोकने के लिए तय किए गए अधिकतर पैमानों पर पाकिस्तान के नाकाम रहने के बाद APG ने ये कदम उठाया है. ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 22-23 अगस्त को हुई बैठक में APG ने ये फैसला किया.
    पाकिस्तान की ओर से 50 पैमानों को लेकर सुधार करने संबंधी दिए गए तर्कों पर उसे APG में कहीं से कोई समर्थन नहीं मिला. सूत्रों के मुताबिक मानकों से मेल ना बिठा पाने के लिए पाकिस्तान को “Enhanced Expedited Follow Up List” (ब्लैक लिस्ट) में डाला गया है.
    पाकिस्तान की तमाम कोशिशों के बावजूद 41 सदस्यों वाले खास सत्र में एक पैमाने पर भी सुधार को मान्यता देने के लिए समर्थन नहीं मिला. दो दिन की बैठक में 7 घंटे से अधिक तक विमर्श हुआ.
    इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स को अनुपालन रिपोर्ट सौंपी. इसमें 27 सूत्री कार्ययोजना (एक्शन प्लान) का उल्लेख है. इस संबंध में एपीजी ने पाया कि इस्लामाबाद की ओर से कई मोर्चों पर खामियां हैं. पाकिस्तान को एमईआर और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स एक्शन प्लान, दोनों मोर्चों पर असरदार अनुपालन दिखाना है. अक्टूबर में फ्रांस में होने वाले FATF  के पूर्ण सत्र में पाकिस्तान के मामले की अंतिम समीक्षा की जाएगी.
    अब पाकिस्तान का फोकस अक्टूबर में FATF में खुद को ब्लैक लिस्ट से बचाने पर होगा. FATF के 27 सूत्री कार्ययोजना के लिए तय 15 महीने की समयसीमा अक्टूबर में ही ख़त्म हो रही है.  
    भारत को समर्थन करने वाले अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड के दबाव के बाद फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान को जून 2018 से संदिग्ध सूची में डाला था.
    APG ने पाकिस्तान की दस वर्षीय समीक्षा 22-23 अगस्त की बैठक में की. बैठक में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की अगुआई डॉ रेज़ा बाक़िर ने की. बाक़िर ‘स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान’ के गवर्नर हैं.
    पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
    वहीं इस्लामाबाद से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अनुपालन के अधिकतर पैमानों पर फेल रहने के बावजूद अलग ही तस्वीर पेश करने की कोशिश कर रहा है.
    FATF के सबग्रुप APG की कैनबरा, आस्ट्रेलिया में हुई बैठक से सामने आए नतीजे से उलट अलग ही राग अलाप रहा है.  सूत्र के मुताबिक पाकिस्तान ने भरोसा जताया है कि अक्टूबर में FATF में उसका नाम संदिग्ध सूची से बाहर आ जाएगा.
    पाकिस्तान का कहना है कि उसने चीन, इंग्लैंड, अमेरिका, रूस, तुर्की और सऊदी अरब समेत अनेक देशों से इस मुद्दे पर गहन लॉबिंग की है. पाकिस्तान ने साथ ही दावा किया कि ये देश ‘पाकिस्तान को संदिग्ध सूची से बाहर निकालने को लेकर सकारात्मक हैं.’
    पाकिस्तान के मुताबिक उसे पता है कि भारत की ‘पाकिस्तान विरोधी नीति’ जारी रहेगी. पाकिस्तान ने ये भी कहा कि फ्रांस भारत का समर्थन कर सकता है क्योंकि उसके भू-राजनीतिक और आर्थिक हित नई दिल्ली के साथ जुड़े हैं. 



    Comments

    Popular posts from this blog

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 साल की उम्र में निधन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला  Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST         जॉन मैकेन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैकेन का लंबी बिमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह शक्तिशाली सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और एरिजोना के शीर्ष रिपब्लिकन सांसद थे। मैकेन अपने पीछे पत्नी सिंडी, 106 साल की मां रॉबर्टा मैकेन और सात बच्चे छोड़ गए हैं। बच्चों में से तीन उनकी पहली शादी कैरोल शेप से हैं। युद्ध बंदी के तौर पर वह अमेरिका में काफी प्रसिद्ध थे।  पूर्व नौसेना पायलट को एक प्रसिद्ध एडमिरल के पिता के साथ वियतनाम में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अपने साढ़े 51 साल युद्धबंदी के तौर पर बिताए थे। उनके निधन की पुष्टि बेटी मेघन मैकेन ने की। ट्विटर पर पिता के निधन पर उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार को उनके ब्रेन कैंसर का पता चला था। बायीं आंख में जमे खून के थक्के का इलाज कराने के दौरान  मैकेन  को ब्...
    Mopar Brings The Fire With 1000-Horsepower Plug-And-Play 426 "Hellephant" Crate Engine At SEMA Bradley Brownell Today 8:00pm Filed to:  SEMA 11.3K 54 Save मोपर 1000-हॉर्स पावर प्लग-एंड-प्ले 426 "हेलेफेंट" क्रोम इंजन के साथ आग लाता है हमारे बेल्ट के नीचे कुछ टीज़र के साथ, यह स्पष्ट था कि मोपर इस साल किसी भी कैदी नहीं ले रहे थे। जबकि जीएम ने एक 800 अवधारणा इलेक्ट्रिक क्रेट मोटर किट को "अवधारणा" के रूप में दिखाया, मोपर घर के चार अंकों के सुपरचार्ज किए गए हेमी क्रेट मोटर पावर के साथ घर ला रहा था, जिसे वे हेलेफ़ेंट कह रहे हैं। यह नाम मूल 426 हेमी के लिए श्रद्धांजलि है, क्योंकि इसे उपनाम दिया गया था क्योंकि इसके विशाल आकार, वजन और शक्ति के लिए। नया सुपरचार्ज किया गया 426 भी 1000 हॉर्स पावर और 950 एलबी-फीट टोक़ का उत्पादन करता है। कंपनी यह घोषणा करने के लिए सावधान थी कि इंजन केवल 1 9 76 कारों और ऑफ-रोड वाहनों में उपयोग के लिए था, लेकिन मुझे लगता है कि यह किसी भी धुंध नियमों के साथ राज्यों / काउंटी में तकनीकी रूप से अवैध कारों म...
    GB रोड में बड़ी कंपनी की महिला स्टाफ से कराते थे देह व्यापार क बड़ी कंपनी में काम करने वाली महिला से दिल्ली के रेड लाइट एरिया (जीबी रोड) में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. एक ग्राहक की ओर से मदद मिलने के बाद महिला को देह व्यापार के चंगुल से छुड़ाया गया है. महिला का कहना है कि रोज 15 से 20 आदमी उसका रेप करते थे. (फाइल फोटो)   27 साल की महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. वह कोलकाता में एक बड़ी कंपनी में काम कर रही थी. लेकिन और बेहतर नौकरी के नाम पर उसे एक आदमी दिल्ली लेकर आया और फिर उसे जबरन जीबी रोड में भेज दिया गया. (प्रतीकात्मक फोटो) असल में महिला को एक शख्स ने जीबी रोड में बेच दिया था. इसके बाद महिला से कोठा नंबर 68 में जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा. एक दिन एक बंगाली शख्स ग्राहक के रूप में महिला से मिला. महिला से उससे मदद मांगी और ग्राहक इसके लिए तैयार हो गया.  (प्रतीकात्मक फोटो) महिला ने ग्राहक को अपने भाई का नंबर दिया. इसके बाद ग्राहक ने फोन करके बहन के बारे में उसके भाई को बताया. भाई दिल्ली आया और ग्राहक बनकर उसी कोठे पर पहुंचा. (प्रतीक...